राज्य स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबाल और वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई।
मंगलवार को पहले दिन फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर और सेक्टर-1 भेल फुटबाल क्लब के मध्य खेला गया। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का फैसला पेनल्टी सूट आउट से किया गया। इसमें सेक्टर-1 भेल फुटबाल क्लब की टीम 4-2 से जीत गई। दूसरा मैच ब्राइट फ्यूचर क्लब कनखल और स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद टीम 3-1 से विजय रही। तीसरा मैच वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर व फुटबाल क्लब पुलिस लाइन रोशनाबाद के बीच हुआ। इिसमें वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर 3-0 से विजयी रही। चौथा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व फुटबाल क्लब सेक्टर 4 भेल में हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 1-0 से मैच जीता।
वालीबॉल में प्रथम मैच में ब्रह्मपुरी खेड़ा व बहादराबाद के बीच हुआ। इसमें ब्रह्मपुरी खेड़ा ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गाडोवाली व अलीपुर में हुआ। गाड़ोवाली ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच वी स्पोर्ट्स सोसाइटी जगजीतपुर व पुलिस लाइन रोशनाबाद में हुआ। पुलिस लाइन रोशनाबाद 2-0 से मैच जीत गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल, उपजिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, मुकेश भट्ट, शिखा बिष्ट, सौरभ कटारिया, आशीष शर्मा, करुणानिधि पांडे, दिलीप दास, विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह और मनोज सहदेव आदि मौजूद रहे।