फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन में भाजपाइयों ने धौए कन्याओं के पैर

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कन्याएं देवी दुर्गा का रूप होती हैं। केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिलाओं के हित में नई-नई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सदैव ही महिलाओं का आशीर्वाद मिला है। इस मौके पर अध्यक्ष कौशिक और अन्य कार्यकर्ताओं ने कन्याओं के पैर धोए।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ज्वालापुर में हुए कन्या पूजन कार्यक्रम में मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो बेटियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। भाजपा का मकसद बेटियों को सभी क्षेत्रों में आगे ले जाना है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष और यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना चलाई गई है। इससे नवजात बेटियों के साथ ही उनकी माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के 37 वार्ड से कन्याएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने किया। इस मौके पर मोर्चा की जिला प्रभारी बबीता सतरा, जिला अध्यक्ष रीता चमोली, मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंघल, छवि पंत, पूनम मखीजा, रेखा, आभा शर्मा, गोमती मिश्रा, दिव्या अवस्थी, पूनम, मंजू रावत और लीला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें