फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ संतों का धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत के नेतृत्व में भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी संतों का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संतों को एकत्रित किया, लेकिन जब संतों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो मंडल अध्यक्ष ने संत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व व देश बचाने के लिए अपना सब कुछ परित्याग करने वाले संत सदैव सच ही बोलते हैं। जिसे मंडल अध्यक्ष सहन नहीं कर पाए। संत का अपमान करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने से भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संत का अपमान करने वाले मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई नहीं की तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में सुनीता, पूजा, मोहिनी, उज्ज्वल, संजय गौतम, अनिल, बिट्टू, राजेंद्र, पूनम, रेखा, कुसुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ संतों का धरना आज
हरिद्वार। भाजपा नेता के निष्कासन की मांग को लेकर संत समाज आज शनिवार को हरकी पैड़ी पर धरना-प्रदर्शन करेगा। श्री वेदांत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ओमानंद ने कहा कि एक स्थानीय चैनल पर चर्चा में स्थानीय भाजपा नेता ने जिस तरह से उनके साथ व्यवहार कर कथित टिप्पणी की वह संत समाज का अपमान है।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में स्वामी ओमानंद और सामाजिक सेना प्रमुख स्वामी विनोद ने कहा कि संत समाज का अपमान करने वाले नेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि वह माफी नहीं मांगता है तो संगठन तत्काल उस नेता के खिलाफ कार्यवाही करे। अन्यथा संत समाज इसका माकूल जवाब देगा। इस दौरान स्वामी लोकेश दास, स्वामी परमानंद, अरूण दास, स्वामी कुलदीपानंद, स्वामी मुकेशानंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें