भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण की शव यात्रा निकालने वाले लोगों को चेतावनी दी है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शव यात्रा निकालने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि सवर्ण संगठनों की ओर से संविधान में निहित अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम एक्ट और आरक्षण की शव यात्रा निकाली। शवयात्रा हिमाचल प्रदेश के शिमला से शुरू हुई व खड़खड़ी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। इसके विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता उतर आए थे। उन्होंने नगर निगम से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च निकाला। वह विरोध करने के लिए हरकी पैड़ी पर शव यात्रा का अंतिम संस्कार करने वाले लोगों का इंतजार करते रहे। लेकिन शव यात्रा निकालने वाले लोगों ने खड़खड़ी श्मशान घाट पर यात्रा का समापन किया।
भीम आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी रवि तेजपाल ने बताया कि शवयात्रा निकालने वाले लोगों का हरकी पैड़ी पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कई घंटो तक इंतजार किया, लेकिन पह लोग नहीं पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मुननी लाल शिंदे, जिला अध्यक्ष अमरीश कपिल, जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद मेघवाल, विशाल प्रधान जिला महासचिव, विकास, रवि, रजनीश कुमार, दीपक राठौर धर्मेश मोरिया, सागर, रोहित नौटियाल, आशु चंचल, सचिन वाल्मीकि, सनी बेदी, मोहन, जंयत, नीटू, सचिन, सागर कुमार, टीशू वालिया आदि मौजूद रहे।