फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल कर्मियों का लंबित मांगों के समर्थन प्रदर्शन

विज्ञापन
भेल के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हीप एवं सीएफएफपी के 15 श्रमिक संगठनों ने विगत दो वर्षों के पीपी और बोनस के भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त रूप से हीप मेन गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि भेल में अभी तक सम्मान जनक इंसेंटिव स्कीम नहीं है। कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक इंसेंटिव स्कीम लागू की जानी चाहिए। जिसमें सभी कर्मचारियों को शामिल किया जाना चाहिए। विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन ने कोरोना की आड़ में मजदूरों को दो साल से बोनस एवं पीपी का भुगतान नहीं किया है। मजदूरों को मिलने वाली नाइट अलाउंस, कैंटीन और व्हीकल सब्सिडी आदि सुविधाओं में कटौती कर दी गई या बंद कर दिया है। कहा कि 6 जनवरी को होने वाली वर्चुअल जॉइंट कमेटी मीटिंग में पीपी, बोनस तय कर भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई जाएगी। सौरभ त्यागी ने कहा कि पांचवें फेस की लाटरी निकले हुए 17 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। मामला कोर्ट में है। जिसके चलते कर्मचारियों को भूमि का आवंटन नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि भेल प्रबंधन वर्ष 2005 के आवेदकों एवं वर्तमान में जो भी कर्मचारी सेवारत हैं मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर आवास आवंटित किया जाए। इंद्रपाल शर्मा ने कहा की कोरोना से जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके आश्रित को योग्यतानुसार रेगुलर सेवा की पॉलिसी बनाई जाए। इस दौरान मोहित शर्मा, अमित कुमार, पंकज शर्मा, विकास सिंह, सौरभ त्यागी, संदीप कुमार, मोहित शर्मा, अमित कुमार, हरवंश लाल, राजकुमार, संदीप चैधरी, अतुल मिश्रा, प्रीतम सिंह सौदाई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें