फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेल हरिद्वार की हीप एवं सीएफएफपी की 16 यूनियनों ने शुक्रवार को लंबित मांगों के समर्थन में हीप मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंकज शर्मा और विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन ने कोरोना की आड़ में कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस, पीपी को पिछले दो साल से नहीं दिया है। मजदूरों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं नाइट अलाउंस, कैंटीन सब्सिडी, व्हीकल सब्सिडी या बंद कर दी है या फिर कटौती कर दी है। अधिकारियों की सुविधाओं में कोई कटौती नहीं हुई है। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के पीपी व बोनस की संयुक्त समिति की बैठक नहीं बुलाई है। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली से पूर्व संयुक्त समिति की बैठक बुलाई जाए और दोनों वर्षों के पीपी और बोनस का भुगतान किया जाए।
सौरभ त्यागी और संदीप कुमार ने कहा कि यूनियन के चुनाव कराए जाएं। मोहित शर्मा और अमित कुमार ने कहा कि उपनगरी भेल में सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए जाएं। राजकुमार और पवन कश्यप ने कहा कि सेवारत कर्मचारियों को आवास आवंटित किए जाएं। इस मौके पर अमरजीत सिंह, गगन वर्मा, सत्य सिलवास, संदीप चौधरी, अमरजीत सिंह, गगन वर्मा, प्रीतम सिंह, अमित गोगना, जयशंकर सिंह, सचिन शर्मा, रविंद्र चौहान, प्रेमचंद सिमरा, रवि कश्यप, नईम खान, अतुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें