गांव अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत दीपावली त्योहार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। बाबा अनंत हरिद्वार से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत विराट और अनुष्का के गुरु हैं। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार आश्रम आ चुुके हैं। बाबा अनंत भी कई बार विराट और अनुष्का से मिलने मुंबई उनके घर जा चुके हैं। बताया जाता है कि विराट और अनुष्का हर शुभ कार्य में बाबा अनंत का आशीर्वाद लेते हैं। बाबा अनंत ने दोनों की शादी पर गृहस्थ जीवन की सुख-शांति और समृद्धि के लिए यज्ञ किया था। अनुष्का की पुत्री पैदा होने पर भी नामकरण संस्कार में बाबा अनंत मुंबई उनके घर गए थे। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि बाबा अनंत आजकल मुंबई में विराट और अनुष्का से मिलने गए हैं। दीपावली त्योहार पर बाबा उनके घर सुख एवं समृद्धि के लिए यज्ञ अनुष्ठान करेंगे।