बहादराबाद में लगाया गया निशुल्क आयुर्वेद शिविर
क्षेत्र के 107 मरीजों ने लाभ उठाया
बहादराबाद। पंचायतघर बहादराबाद में पंचकर्म विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 107 मरीजों की ओर से लाभ उठाया गया।
रविवार को पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र दत्त शुक्ला के निर्देश पर लगाए गए शिविर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितेश आनंद ने शिविर में 107 मरीजों को निशुल्क औषधियों के साथ आयुर्वेद व पंचकर्म के माध्यम से स्वस्थ संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में सभी बीमारियों का जड़ से उपचार है, इसलिए, मरीज आयुर्वेद पद्धति से उपचार कराएं। सरकार की ओर से चल रही आयुर्वेद अस्पतालों में सरकारी इलाज का लाभ उठाएं। इस मौके पर डॉ. बिंदिया, डॉ. अजय, डॉ. बसंती, डॉ.भूमि, डॉ. आयुषी, डॉ. कनिका, सक्षम शुक्ला, आशीष आहूजा, मोहित मित्तल, आरती मित्तल आदि मौजूद रहे।