फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालढांग को आदर्श न्याय पंचायत बनाने का लक्ष्य : यतीश्वरानंद

विज्ञापन
लालढांग भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व अन्य - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी लालढांग मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग को आदर्श न्याय पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर में आहूत बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने वो काम रही हैं जो कांग्रेस ने साठ साल के कार्यकाल में नहीं किए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लालढांग-रसूलपुर के बीच जल्द झूला पुल बनाया जाएगा। रवासन नदी पर चैक डैम बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बैठक में सुरेंद्र रावत, सरिता अमोली, सीमा चौहान, कुलदीप चौधरी, जगपाल ग्रेवाल, श्रेष्ठ कुमार चौहान, मुकेश डबराल, तारा सिंह, बृजमोहन पोखरियाल, दिनेश बड़ौला, विनोद जोशी, मनोज कुमार, मोहित चौधरी, गजराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें