फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालने पर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में दो करोड़ रुपये की डकैती के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ताऊ गैंग के अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पिछले साल सात जुलाई को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम पर स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम के मालिक निपुण गुप्ता व उनके स्टॉफ को हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की डकैती डाली थी। एसटीएफ, सीआईयू और हरिद्वार पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ताऊ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात बरामद किए थे। वहीं लूटा गया सोना खरीदने के आरोपी सुनार जैकी को भी पुलिस बी वारंट पर हरिद्वार लाकर जेल भेजा गया था। फरार चल रहे गिरोह के सदस्य विकास उर्फ हिमांशु के मामले में जांच रेल चौकी प्रभारी प्रवीन रावत कर रहे थे।
पुलिस ने गैंग के एक बदमाश विकास उर्फ हिमांशु निवासी धूमरी थाना जैथरा एटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी मधु विहार नई दिल्ली को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, एसएसआई नितेश शर्मा, रेल चौकी प्रभारी प्रवीन रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें