फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा चालक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को गंगा किनारे रिक्शा चालक का शव मिला था। चालक की शिनाख्त होने के बाद मंगलवार को मृतक की मां की ओर से दो रिक्शा चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत के मुताबिक धर्मेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी विशना जिला बिजनौर हरिद्वार में रिक्शा चलाता था। धर्मेंद्र की मां राजोदेवी ने अमित निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला, हरी बाबू निवासी रेलवे स्टेशन हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि रिक्शा के विवाद में धर्मेंद्र के साथ मारपीट की थी। जिससे अधिक चोटें आने पर उसे पंतद्वीप पार्किंग रोडीबेलवाला के पास गंगा किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत, एसआई अंकुर अग्रवाल, कांस्टेबल मुकेश चौहान, रमेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें