फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के बाद आप नेता नरेश ने स्वामी पर फिर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आमआदमी पार्टी नेता नरेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने अपने सहयोगी को खनन पट्टा दिलाया और सरकारी नियमों की अनदेखी कर खनन करवाया। अब जब चुनाव करीब है और कुछ दिन में आचार संहिता लगने वाली है ऐसे में अपने चहेते अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाने के पीछे की मंशा भी स्पष्ट नजर आती है। वहीं लेटर वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि मंत्री और विधायकों के पास आमजन से लेकर सरकारी अधिकारी, कर्मचारी फरियाद लेकर आते हैं। अधिकारी और कर्मचारी अपनी पारिवारिक या अन्य किसी भी तरह की समस्या बताकर स्थानांतरण की मांग रखते हैं। इसपर लेटर जारी करना पड़ता है। इसी के चलते आबकारी अधिकारी की फरियाद पर लेटर जारी कर दिया गया। अब कुछ लोग उसका गलत तरीके से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त होकर काम कर रही है। विरोधी पार्टियों को यह पच नहीं रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि लेटर वायरल करने की साजिश में शामिल अधिकारी-कर्मचारी की पहचान कराई जा रही है। विभाग की गोपनीयता भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आप सहप्रभारी ने ली बूथ समीक्षा बैठक
हरिद्वार। आप के प्रदेश सह प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार को बूथ लेवल पर समीक्षा बैठक ली। आप कार्यकर्ताओं ने 1 बूथ 10 यूथ का नारा दिया। साथ ही कहा कि हर बूथ की अब कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी।
शनिवार को आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार विधानसभा में एक बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन देश रक्षक चौराहा स्थित कैंप कार्यालय म किया। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली के जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार मौजूद रहे। बैठक में बताया कि हर पदाधिकारी को 1 वार्ड लेना आवश्यक है। 1 बूथ 10 यूथ का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल की प्रदेश में चार प्रमुख घोषणाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, वरिष्ठ नेता अनिलसती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सुरेश तनेजा, नितिन गुप्ता, अकरम, गीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें