जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने जागरूकता शिविर में दी कानून की जानकारी- भारतीय जागरूकता समिति के नेतृत्व में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
भारतीय जागरूकता समिति की ओर से बहादराबाद स्थित मां सरस्वती स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अथिति जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने कानून से जुड़ी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी न्याय पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्राधिकरण की ओर से पूरी मदद की जाएगी।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, एआरटीओ वरुणा सैनी, प्रदीप रोथान, साइबर सेल कि इंस्पेक्टर गोविंद कुमार, सीपीयू से पवन नौटियाल, नीरज मेहरा, ट्रैफिक विभाग से मोहित सिंह, समिति के मार्गदर्शक डाॅ. विजेन्द्र पाॅलीवाल, कार्यक्रम सचिव दीपाली शर्मा आदि ने भी छात्र-छात्राओं को विधि रूप से जागरूक किया। इस दौरान निदेशक अमित चौधरी, प्रिंसिपल प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।