फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में बदलाव की लहर सड़कों पर उमड़ रही : संजय सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी संजय सैनी केवी नंबर दो स्कूल के ग्राउंड में कडच की टीम के क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। इसके बाद वह वार्ड नंबर -58 में एक सभा को संबोधित किए। उसके पश्चात वार्ड नंबर- 36 तेलियान में एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें लगभग 1000 लोग बदलाव हेतु सड़कों पर निकल पड़े।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टियां विगत 24 वर्षों से प्रदेश में शासन कर रही हैं वह कह रही हैं कि हम संपूर्ण विकास करेंगे तो भई जब आप सत्ता में थे तब आप लोगों ने क्या किया। 24 वर्षों में कुछ न करने वाली पार्टियां घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र जारी कर रही है और विगत निकाय चुनाव में इन लोगों ने क्या संकल्प पत्र जारी किया था उसके बारे में ना बता रही है ना उसको ला रही है। जिस तरीके से दिल्ली में भाजपा ने महिला को 2500 रुपये देने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया, उससे स्पष्ट है कि आज भाजपा भी आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चल रही है और आप की नीतियां ही गरीब लोगों की नीतियां हैं जिसको समस्त देश स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें