फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन कई जगह गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इसकी कटाई-मंडाई पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शहर में तेज हवा चलनी शुरू हुई। 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ देर बाद बंद हो गई। उसके बाद धूप खिली। लेकिन हवा और बारिश किसानों के लिए मुसीबत भरी रही। खेतों में गेहूं की कटाई-मंडाई का काम प्रभावित हुआ। खड़ी फसल पसर गई। लेकिन जब बारिश बंद हुई और तेज धूप खिली तो किसानों की जान में जान आई। जानकारों का कहना यह बारिश सब्जी उत्पादकों के लिए तो अच्छी है लेकिन गेहूं के लिए नुकसानदायक है। उधर बादशाहपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों में भी गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। ग्रामीण अतर सिंह और सुलेमान का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो एक सप्ताह में गेहूं की कटाई-मंडाई पूरी हो जाएगी। लेकिन इस बूंदाबांदी से फसल में नमी आ गई है।

सिंचाई न होने से परेशानी
पथरी। कटारपुर के ग्रामीणों के खेतों में पानी न पहुंचने से उनमें रोष छाया हुआ है। किसान राजेंद्र, योगेंद्र कुमार, आदित्य, सुरेंद्र का कहना है कि नजदीकी गांवों के लोग सिंचाई के वक्त अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी बार-बार तोड़ दे रहे हैं। जिससे उनकी फसल सूख रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे जिसके कारण यह अव्यवस्था हो रही है। परेशान किसानों ने डीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें