फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महिलाओं सहित दस चेन स्नेचर्स गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर राजस्थान के पूर्व विधायक की मां की चेन छीनने के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोचने में सफलता पाई। गिरोह में पांच महिलाओं सहित दस लोग शामिल हैं। इनमें दो बच्चे और एक गर्भवती महिला भी है। कब्जे से छीनी गई चेन भी बरामद की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मंडलगढ़, भीलवाड़ा (राजस्थान) के पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी का परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आया था। ब्रह्मकुंड पर सुबह उनकी अस्सी वर्षीय माता कानी बाई पत्नी गोपाल कृष्ण गुरुजी स्नान कर रही थीं। इसी दौरान गिरोह ने वृद्धा को घेरकर गले से चेन छीन ली। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। पुलिस ने हुलिया के आधार पर पांच महिलाओं, पांच पुरुषों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छीनी गई चेन बरामद की गई। पीड़ित महिला ने भी आरोपी महिलाओं की शिनाख्त कर ली। सीओ चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गिरोह बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम देता है। पूर्व में भी गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह के दूसरे सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
गिरोह के सदस्य
गिरोह में प्रीति पुत्री राज कुमार, सीमा पत्नी पप्पू निवासी ततारपुर, अलवर (राजस्थान), सुनीता पत्नी लखन निवासी संजय कॉलोनी, बल्लगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा), सोनू पत्नी प्रेम, उर्मिला पत्नी लक्ष्मण, सहदेव पुत्र बहाल सिंह प्रकाश निवासी कॉलोनी, पलवल (हरियाणा), कृष्ण पुत्र विजय, राजकुमार पुत्र विजय, पिंकी पुत्र विजय और बबलू पुत्र विजय निवासी तीलवाड़ी, चांट, पलटवल (हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें