फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित जलापूर्ति के विरोध में अधिकारियों का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल के कई क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति के विरोध में बुधवार को क्षेत्रवासियों ने अनुरक्षण इकाई और जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया। दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सीवरयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत की जांच की।
विज्ञापन

अनुरक्षण इकाई के कर्मियों ने सीवर लाइन की सफाई वाली मशीन के साथ कर्मचारी भेजे तथा लोगों को सीवर मेनहोल तथा लाइन खोलकर दिखाया। सीवर लाइन साफ दिखने पर लोग फिर जल संस्थान के अधिकारियों पर भड़क गए। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के सहायक अभियंता मदन सेन ने क्षतिग्रस्त पानी की लाइन ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला म्याना क्षेत्र में पानी की पीवीसी की लाइनें पुरानी हैं। इसके साथ ही सीवर की लाइन होने से यह समस्या हो रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पुरानी पीवीसी लाइन को बदलने का काम शुरू करा दिया जाएगा। दूषित जलापूर्ति के विरोध में दोनों विभागों के अधिकारियों के घेराव का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि दो दिन के बाद लाइन बदलने का काम शुरू नहीं हुआ तो इस बार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह का घेराव किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अनुरक्षण इकाई का ज्ञापन भी दिया गया है। दूषित जलापूर्ति के विरोध में घेराव व प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, अमर गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा, जयप्रकाश, अतुल शर्मा, राजेश भाटिया, सुमित भाटिया, रवि मेहरा, शंकर खन्ना, अरविंद गुप्ता, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, राजेश शर्मा, लव चौधरी, ललितेश मिश्रा, विजय ग्रोवर, विमल कुमार, मोहित त्यागी, शुभम अग्रवाल, सचिन ग्रोवर, अनिल ठाकुर, वीरेंद्र चौहान व अमरनाथ कन्नौजिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें