फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी कर्मचारी मिले गायब

Thu, 02 Feb 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त अशोक पांडेय ने कार्यालयों का निरीक्षण किया तो अस्सी फीसदी कर्मचारी नदारद मिले। आयुक्त ने सभी की गैरहाजिरी लगाने के साथ ही कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी पटलों (विभागों) का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाई। इसके साथ ही अपने कार्यालय से गायब कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने का उचित कारण नहीं होने पर वेतन काटने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की गतिविधियों को वाच कर रहे थे। नगर आयुक्त अशोक पांडेय चार बजे के बाद ही कार्यालय में बैठकर फाइलों को निपटाते हैं। कई बार यह बात उनके सामने आई कि संबंधित पटल का बाबू के नहीं होने पर फाइल लटकी रह जाती है। सायं चार बजे ही अधिकतर कर्मचारी छुट्टी कर घर चले जाते हैं। कुछ कर्मचारी फील्ड में होने का बहाना बनाकर नगर निगम में आते ही नहीं हैं और सप्ताह में किसी दिन आकर हाजिरी भर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें