फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को जिला अस्पताल में लेकर भटकती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर भटकती रही पुलिस
विज्ञापन

हरिद्वार। रुड़की में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश के इलाज के लिए पुलिस भटकती रही। रुड़की के सिविल अस्पताल से रैफर हुए बदमाश को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने और हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने से बदमाश को हायर सेंटर लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

रुड़की में एक्सिस बैंक एटीएम से 25 लाख की लूट करने वाले बदमाश मिंटू उर्फ सुखवेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर की पिंडली में गोली लग गई थी। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया था, लेकिन पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई। अस्पताल में न तो रेडियोलॉजिस्ट थे और न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ मिले। ऐसे में घायल बदमाश को इलाज नहीं मिल सका। आधे घंटे इधर-उधर भटकने के बाद पुलिस बदमाश को लेकर हायर सेंटर जाने को मजबूर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें