हरिद्वार।
जम्मू के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मासूम बच्चियों के साथ हुई गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकारों पर महिलाओं का सुरक्षा देने में विफल करार दिया।
ज्वालापुर के कस्सावान मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुहेल कुरैशी नेतृत्व में एकत्र हुए और अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है। कठुआ, उन्नाव, एटा, बाराबंकी में आरोपियों पे जघन्य घटना को अंजाम देकर देश को शर्मशार किया है। ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सुहेल अख्तर ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र सरकार बालिकाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। बीएस तेजियान ने गैंगरेप की वारदातों को सभ्य समाज के नाम पर कलंक बताया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आए दिन बलात्कारअ और हत्याएं जैसी घटनाएं हो रही हैं।
इस अवसर पर सुभाष कुरैशी, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा, कुर्बान अली, राव सुहेब, वसीम कुरैशी, अरुण सैनी, दिनेश शर्मा, दिनेश दूबे, महिपाल सिंह, विकास, राशिद, मन्नवर कुरैशी, खालिद कुरैशी, इरफान कुरैशी, डा. दिनेश पुंडीर, संदीप गौड़, शहाबुद्दीन अंसारी, शारिक, तारीक, सलीम ख्वाजा, रईस ख्वाजा, अनीस खान, डा. मेहरबान, आसिफ मंसूरी, फरमान कुरैशी, दिलशाद मंसूरी, हनीफ अंसारी, इम्तियाज ख्वाजा, प्रवेज ख्वाजा, रईस अब्बासी, गुलनवाज अब्बासी, नासिर अब्बासी, विक्की त्यागी, राहुल आदि शामिल रहे।