फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिले 639 कोरोना के नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना के मरीजों में दूसरे दिन फिर बढ़ोतरी हुई है। धर्मनगरी में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं करीब तीन सौ मरीजों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य विभाग को राहत भी मिली है।
विज्ञापन

दो दिन से कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। मंगलवार को कोरोना के 579 नए मामले आए थे। बुधवार को ये बढ़कर 639 हो गए। इनमें सबसे अधिक 204 मरीज धर्मनगरी के हैं। रुड़की क्षेत्र में भी 191 नए केस आए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में भी 82 केस कोरोना के पाए गए हैं। नारसन ब्लॉक क्षेत्र में 15 और लक्सर में 14 केस सामने आए हैं। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी 7 केस सामने आए हैं। खानपुर में भी मरीजों की संख्या एकदम से बढ़कर 14 पहुंची है। बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले पॉजिटिवों की संख्या भी 112 है।
सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 15 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 10 मरीज हैं। कोविड केयर सेंटरों में 9 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1885 मरीज रह रहे हैं। जिले में फिलहाल 1919 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 56625 हो गई है। अब कुल 7863 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। जनपद भर में 10475 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। एक्टिव कंटेनमेंट जोन पांच हैं। बुधवार को 293 मरीज ठीक हुए हैं। उधर, रुड़की में मंगलवार को कोरोना से मौत होने के बाद बुधवार को दूसरे दिन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। शिवालिक नगर निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें