फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की नसें काटकर युवक ने करनी चाही खुदखुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

हरिद्वार।
भेल स्टेडियम में शिवालिक नगर के एक युवक ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करनी चाही। गंभीर अवस्था में युवक को भेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पास मिले सुसाइड नोट में जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। भेल स्टेडियम में शाम को टहलने पहुंचे युवकों ने जब दर्द से तड़फते एक युवक को खून से लथपथ देखा तब उनके होश उड़ गए। यह युवक को भेल अस्पताल ले गए। इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल भी पहुंच गए। पुलिस की पड़ताल में युवक की पहचान विनीत (28) पुत्र राजकुमार निवासी पी कलस्टर 125 शिवालिक नगर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने हाथ की नस काटकर जान देनी चाही है। बताया कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है और जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी कर लेने की बात लिखी है। कोतताली प्रभारी ने बताया कि युवक पोस्ट ऑफिस हरिद्वार के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है, उसके पिता भेल से रिटायर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें