40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के 41वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शिविर में 211 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जबकि, मैच में 40वीं वाहनी ने जीत दर्ज की।
रानीपुर स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी में स्वास्थ्य शिविर सेना नायक मंजूनाथ टीसी और उप सेनानायक अरुणा भारती की देखरेख में आयोजित हुआ। इस दौरान वाहिनी चिकित्सालय में वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पुलिस लाईन, जीआरपी, एटीसी, एटीएस, आईआरबी द्वितीय, पीएमएस 40वीं वाहिनी, डीपीएस रानीपुर और आसपास के कुल 211 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उधर, स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट मैच में पहले दिन एटीसी और 40वीं वाहिनी की टीम के मैच बीच हुआ। 40वीं वाहिनी ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 115 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटीसी की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 81 रन ही बना सकी। मौके पर राजपाल सिंह रावत, सुरेश सकलानी, संदीप नेगी, कैलाश चंद्र शर्मा, विक्रम सिंह भंडारी, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।