फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्टों को अवैध ट्रेवल्स एजेंसियों मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यात्रा सीजन के लिए पर्यटन विकास विभाग ने भी कमर कस ली है। श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए पिछले अनुभवों से सीखते हुए पर्यटन विभाग ने इस बार कुछ नई पहल की है। अवैध ट्रैवल्स एजेंटों से छुटकारा दिलाने के लिए इस बार ट्रैवल्स एजेंसियों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक 110 ट्रैवल्स एजेंसियों ने पंजीकरण करा लिया है।
पहले ट्रैवल्स एजेंसियों का पंजीकरण नहीं होने से अनाधिकृत लोग भी एजेंट बनकर यात्रियों को फंसा लेते थे और फिर उन्हें डग्गामार गाड़ियों से यात्रा पर भेज देते थे। ऐसे में कई बार यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना होने पर उन्हें कोई क्लेम भी नहीं मिल पाता है ट्रैवल्स एजेंसियों का पंजीकरण अनिवार्य करने से अब यात्री धोखाधड़ी से निजात पाएंगे।
विज्ञापन


फोटो मैट्रिक पंजीकरण भी सुविधाजनक
पर्यटन विकास विभाग ने उत्तराखंड आने वाले टूरिस्टों तथा धार्मिक यात्रियों के लिए फोटो मैट्रिक पंजीकरण को भी सुविधाजनक बना दिया है। जिला पर्यटन विकास कार्यालय राही मोटल में नया फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय बनाया है। यहां पर टूरिस्टों को पंजीकरण के दौरान बैठने, पानी तथा टॉयलेट के साथ सूचना केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे टूरिस्टों को पंजीकरण कराने के लिए रेलवे स्टेशन पर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन



ट्रैवल्स एजेंसियों का अनिवार्य पंजीकरण के पीछे पर्यटन विभाग की मंशा यह है कि उन्हीं ट्रैवल्स एजेंसियों का पंजीकरण किया जाए जिनका कार्यालय हो और उत्तराखंड के पर्यटक व धार्मिक स्थलों का सामान्य ज्ञान हो। वह पर्यटकों का सही ढंग से गाइड कर सके। अब तक 110 ट्रैवल्स एजेंसियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। - जसपाल चौहान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें