जनपद में अनिवार्य तबादला एक्ट के तहत दुर्गम से सुगम में भेजे 23 शिक्षकों का तबादला रोक दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक सभी शिक्षक पूर्ववत के स्कूलों में शिक्षण कार्य करते रहेंगे।
25 जून को जनपदस्तरीय गठित स्थानांतरण समिति के अनुमोदन के उपरांत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से दुर्गम से सुगम में तबादला किया गया था। इन शिक्षकों से प्रतिवेदन लिया गया, जिसमें 34 शिक्षकों ने अपनी आपत्तियां दर्ज की। जिस पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई। इसी दौरान शिक्षा सचिव ने तबादला एक्ट में बदलाव किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत अपील पर विचार करने के उपरांत नए शासनादेश तीन जुलाई -2019 के तहत कई शिक्षकों को दुर्गम से सुगम श्रेणी में तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। जिसमें 23 शिक्षकों का तबादला रोक दिया गया है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि अब तबादला सूची में 74 शिक्षकों के नाम शेष रह गए हैं। शासनादेश के अनुसार उन्हें 10 जुलाई तक उन्हें मिले स्कूल में ज्वाइन करनी है।
इन शिक्षकों का रुका तबादला
राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसपुर रणजीतपुर की सहायक शिक्षिका हरदीप कौर, दहियाकी से विमला देवी का, मुंडियाकी से अभिलाषा रानी का, टांडा झिड़ियान से सुरेंद्र कुमार का, अकोढ़ा खुर्द से अनिल कुमार का, तेलपुरा से पुष्पा पांडेय, अलावलपुर से प्रमोद कुमार, हबीबपुर नवादा से धीर सिंह का, टांडा नारसन से वाजिदा तब्बसुम का, जैतपुर से सुधा जगता, मुंडाखेडा कलां-1 से नसीर अहमद, दलावाला खानपुर से योगेश कुमार, गिद्दावाली से लोकेश कुमार, शेरपुर बेला से अशोक कुमार, भनेड़ा टांडा से तरन्नुम जहां रहमानी, तेलपुरा से राजेंद्र सिंह भंडारी, थिथकी कवायदपुर से आशीष कुमार, कालेवाला से यशोवर्द्धनी पुरोहित, उल्हेड़ा से सुदेश पाल, लाठरदेवा हूण से मो. इकराम, नूरपुरपाल से राजबीर चौहार, पोड़ोवाली से हरिराज सिंह चौहान, चंद्रकला खानपुर से नूरहसन शामिल हैं।