फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार ने छोड़ी पीसीएस-जे की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (पीसीएस-जे) की परीक्षा में 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। आठ शहरों में बनाए गए 76 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने हरिद्वार शहर में बनाए गए 19 केंद्रों के सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की थी। इन केंद्रों पर दूर-दराज से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। लोक सेवा आयोग के सचिव कामेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए आठ शहरों में 76 केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) में कुल 31,649 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13307 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 18342 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 42.05 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें