फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शारदीय कांवड़ मेले में 18 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शारदीय कांवड़ मेले का बुधवार को महाशिवरात्रि पर समापन हो गया। मेले की शुरुआत से लेकर समापन तक 18 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे और गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

शारदीय कांवड़ मेले की शुरुआत 15 फरवरी से हो गई थी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, नजीबाबाद, संभल, बरेली सहित विभिन्न जनपदों के अलावा हरियाणा से भी शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए पहुंचे। लगातार पैदल और वाहनों से कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते रहे। कांवड़ियों की सबसे अधिक भीड़ हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर थी। मुरादाबाद, बिजनौर, संभल आदि की तरफ लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या अधिक रही।
महाशिवरात्रि से एक दिन दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भी कांवड़ियों की भीड़ दिखी। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि शारदीय कांवड़ मेले की शुरुआत होने से लेकर बुधवार की शाम गंगा आरती दर्शन तक करीब 18 लाख शिवभक्त हरकी पैड़ी के विभिन्न घाटों से जल भरकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें