फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ा जाएगा शंभु आश्रम का अवैध निर्माण

Wed, 19 Jun 2019 10:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शंभु आश्रम को ध्वस्त कर शुरू किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ एक ओर एचआरडीए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा हैै। वहीं, मौके पर अवैध निर्माण में और तेजी आ गई है।

विज्ञापन


भूमाफिया ने एचआरडीए द्वारा तीन साल से सील शंभु आश्रम के पुराने भवन को आचार संहिता के दौरान ध्वस्त करा दिया था। उस वक्त एचआरडीए ने चुनाव ड्यूटी की व्यवस्तता का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पुराना भवन ध्वस्त कर अवैध निर्माण शुरू किया गया तो एचआरडीए सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा दलबल के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंच गए। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भगाने के साथ ही सहायक अभियंता अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए फाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण को सील करने के साथ ही बड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इस धार्मिक संपत्ति की तीन लोगों ने रजिस्ट्री कराई है। हरिद्वार-ऋषिकेश के मुख्य मार्ग पर यह बेशकीमती संपत्ति है। बताया जाता है इस सौदे में शहर का बड़ा ग्रुप शामिल है, जिसके अंदर फूट भी पड़ गई है। एक गुट एचआरडीए से मिलकर कार्रवाई कराने में जुटा है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त गुट भी चाहता है कि एचआरडीए कार्रवाई करें। जिस ग्रुप के नाम से साइन बोर्ड लगा था, वह भी हटा लिया गया है। प्राधिकरण सचिव की छापेमारी कर अवैध निर्माण को तोड़ने के निर्देश के बाद अब इसमें इन्वेस्टमेंट करने वाले व्याकुल हैं। सहायक अभियंता पंकज पाठक ने मंगलवार को बताया कि पुराने भवन को ध्वस्त करने और नए निर्माण तक पूरे प्रकरण की फाइल तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें