फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में सिडकुल फैक्ट्री स्वाहा, लाखों का नुकसान

Mon, 21 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार सिडकुल कारखाने में आग लगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे के लिए प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली ह‌रिद्वार में सिडकुल की पारसनाथ इंटरप्राइजेज फैक्ट्री रविवार को स्वाहा हो गई। 
विज्ञापन


इस भीषण अग्रिकांड पर काबू पाने में दमकल के छह वाहनों को पांच घंटे लग गए। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि अग्रिकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।

दमकल महकमे ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना के समय फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे, लेकिन फैक्ट्री के मरम्मत कार्य में करीब बीस से पच्चीस मजदूर जुटे थे। इसी बीच फैक्ट्री कैंपस से धुआं उठते देख मजदूरों का माथा ठनका। देखते ही देखते फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूरों ने कैंपस से भागकर खुद को बचाया। सूचना मिलने पर एफएसओ सिडकुल चंद्रप्रकाश शर्मा, एफएसओ मायापुर दानीराम तुरंत छह दमकल वाहन लेकर फैक्ट्री पहुंचे। इस बीच फैक्ट्री कैंपस के निचले एवं प्रथम तल को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

आग की चपेट में आई कई मशीनें

झुग्ग‌ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग को काफी हद तक आगे बढ़ने से रोका, लेकिन पूरी तरह से काबू पाने में पांच घंटे लग गए। सिडकुल के एफएसओ चंद्रप्रकाश ने बताया कि फैक्ट्री में पूरा कच्चा माल जल गया है।

कई मशीनें भी आग की चपेट में आई हैं। फैक्ट्री प्रबंधन ने उनको बताया कि उन्हें इस अग्रिकांड में लाखों का नुकसान हो गया है। अग्रिकांड की वजह जांच में ही सामने आ सकती है। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में रेलवे के लिए प्लास्टिक पार्ट्स एवं एलपीजी सिलेंडरों के ढक्कन बनाए जाते हैं।

नहीं था कैंपस में हाईड्रेंट
फैक्ट्री कैंपस में हाईड्रेंट तक नहीं था। पानी लेने के लिए दमकल महकमे को आईटीसी कंपनी की दौड़ लगानी पड़ी। वहीं से ही पानी भर-भर कर लाया जाता रहा।

कंपनी में लगे अग्रिशमन उपकरणों की हालत भी सही नहीं बताई गई। एफएसओ चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि हाईड्रेंट न होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अग्रिश्मन उपकरण का इस्तेमाल भी मजदूर नहीं कर पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें