फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा साफ करते वक्त दादा के रिवाल्वर से पोते को लगी गोली

Sun, 01 May 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
दादा के लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक चली गोली उसके पोते को जा लगी। असलहा साफ करते समय हुए हादसे में पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे पहले एक निजी नर्सिंग होम और फिर मेरठ हायर सेंटर ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पावंटी गांव निवासी धर्मपाल के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। शनिवार को दोपहर के समय वह अपनी रिवाल्वर घर में ही साफ कर रहा था। तभी अचानक उससे फायर हो गया, जो सीधे धर्मपाल के पोते पंकज-18 को जा लगी। गोली उसके कमर में जा धंसी। हादसे के बाद परिजनों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में जख्मी पंकज को रुड़की के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गंभीर बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेरठ ले गए। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्रों में हादसे की चरचा होती रही, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब अचानक गोली लगने से किसी की जान पर बन आई, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें