फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर राज्यपाल सख्त, दून और हरिद्वार के डीएम को हिदायत

Wed, 30 Mar 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अवैध खनन, शहर में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर में हो रही देरी पर राज्यपाल का सख्त रुख।
  • हरिद्वार और देहरादून के जिलाधिकारियों को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश।
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हो रहे अवैध खनन पर राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार सुबह सचिवालय में जनता से मुलाकात की और कुछ मामलों में मुख्य सचिव को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खासतौर पर हरिद्वार और देहरादून में हो रहे अवैध खनन, शहर में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर में हो रही देरी पर राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाया। राज्यपाल ने सचिवालय में शासकीय कामकाज को लेकर अपने सलाहकारों के साथ विचार विमर्श किया।

राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से सचिवालय में 40 से अधिक लोगों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल के समक्ष रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


विगत सात मार्च से लापता चकराता निवासी नितेश के परिजनों और डीएवी कॉलेज के उसके सहपाठियों ने नितेश की खोज में हो रहे विलंब का मामला राज्यपाल के सामने रखा। राज्यपाल ने इस मामले की तफ्तीश को गति देने के लिए इस प्रकरण को क्राइम ब्रांच को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी तलब

केके पॉल - फोटो : file photo
दूसरे एक मामले में राज्यपाल ने सचिवालय में नगर निगम देहरादून के एमएनए (मुख्य नगर अधिकारी) को बुलाकर शहर की स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण संबंधी कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए।

देहरादून शहर में निर्माणाधीन तीनों फ्लाईओवर की धीमी प्रगति का मामला सामने आया तो राज्यपाल नाराज हुए। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव पीडब्ल्यूडी को तलब किया और निर्देशित किया कि तीनों फ्लाईओवर को योजना के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

अवैध खनन का प्रकरण सामने आया तो राज्यपाल ने हरिद्वार और देहरादून के जिलाधिकारियों को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए। 

राज्यपाल से मिले बिलिमोरिया
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से ब्रिटिश पार्लियामेंट/हॉउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड बिलिमोरिया ने शिष्टाचार भेंट की। लार्ड बिलिमोरिया भारतीय मूल के निवासी हैं, देहरादून इनका होम टाउन है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राज कंवर भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें