फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ शाम को सैर पर निकली थी छात्रा, चाकू की नोंक पर तीन ने बनाया हवस का शिकार

Fri, 28 Dec 2018 07:34 PM IST
राजेश सैनी भाषा, गोपेश्वर, चमोली
विज्ञापन
RAPE - फोटो : SELF
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने आज बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन हुई इस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने एक मित्र के साथ कर्णप्रयाग गौचर रोड पर पंचपुलिया के समीप टहलने निकली थी।

विज्ञापन


इसी दौरान कहीं से तीन युवक आये और उन्होंने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के मित्र को वहां से भगा दिया और चाकू की नोंक पर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 26 दिसम्बर को घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसके मित्र की निशानदेही पर कल तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी, मनोज, छोटू और रोहित, अलग-अलग राज्यों के हैं तथा वर्तमान में हरिद्वार में चंडीघाट में रहते हैं। इन दिनों ये कर्णप्रयाग में कबाड़ बीनने का कार्य कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें