पिथौरागढ़ में धारचूला के तवाघाट-लीपूलेख सड़क कटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। यहां सड़क कटिंग के दौरान लैंड स्लाइड होने से दो मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आज दोपहर 12:36 बजे तवाघाट-लीपूलेख सड़क पर गर्भाधार के निकट ग्रिफ के कटिंग कार्यस्थल पर लैंड स्लाइड हो गया। जिसमें दबकर मजदूर भगवान दत्त (नेपाली) और दुर्गा देवी (भारतीय) की मौके पर ही मौत हो गई।