समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में डिंपल यादव के नेतृत्व और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। यह दावा सपा के कार्यकर्ताओं ने जिलास्तरीय बैठक में किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने अलग उत्तराखंड राज्य दिया है, लेकिन आज प्रदेश को भाजपा-कांग्रेस बर्बादी की ओर ले जा रही है। कहा कि पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस का विकल्प बनेगी।
कर्णप्रयाग के कालेश्वर में हुई बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र लाल टम्टा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के लिए कहा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजनीति को अस्थिर करने का काम भाजपा-कांग्रेस ने किया है।
बुनियादी जरूरतों पर ध्यान नहीं है सरकार का कोई ध्यान
हरीश रावत
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विधवाओं, विकलांगों सहित बुजुर्गों को कई माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। गांवों में जरूरी वस्तुओं का टोटा बना है। आपदा से अभी चमोली जिले के नारायणबगड़, थराली, जोशीमठ ब्लाक उबर नहीं पाए हैं, लेकिन सरकार का इन बुनियादी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं है।
इस अवसर पर बीरेंद्र दत्त को कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी, अनुसूया पंवार को दशोली का संगठन मंत्री, शकील अहमद चमोली का संगठन मंत्री, उमेश डिमरी को जिला सचिव, पुष्पा पंवार को कर्णप्रयाग ब्लाक के महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री और देवेंद्र रावत को कर्णप्रयाग ब्लाक का महामंत्री बनाया गया।
बैठक में पीडी कांडपाल, वीपी नैथानी, इस्लाम अली, मोहम्मद इरफान, शादाब आलम, लईक अंसारी, प्रेमलता सती, मदन प्रसाद पंत, धीरेंद्र नेगी, ताजवर नेगी आदि मौजूद थे।
उम्मीदवारों की सूची की तैयार
सपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी करते हुए जिले की तीनों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों को चयनित किया। निर्णय लिया गया कि थराली विधानसभा से बीएल टम्टा, कर्णप्रयाग से जगंदबा प्रसाद चमोली और बदरीनाथ विधानसभा से कीरत भंडारी को उम्मीदवार चयनित कर सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी।