फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाह उद्योगों को संजीवनी की कवायद शुरू

Sun, 30 Jun 2013 12:46 PM IST
प्रवेश कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आपदा से उद्योंगो को हुए भारी नुकसान से उबारने के लिए छिटपुट काम शुरु हो गया है। बैंकों ने आपदाग्रस्त इलाकों में बर्बाद छोटे-मझौले उद्योगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो इन्हें दिए गए कर्ज का पुनर्गठन बीमार इकाईयों की तर्ज पर हो सकता है। बैंकों की शाखाओं केमाध्यम से बर्बाद इकाईयों के मूल्यांकन के पश्चात एक समिति कर्ज पुनर्गठन का कार्य करेगी।
विज्ञापन


उधर, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की मानें तो आपदा में तबाह छोटे-मझौले उद्योगों का आंकड़ा नए अनुमान के अनुसार 19 हजार से ऊपर पहुंच गया है। वह भी केवल रजिस्टर्ड माइक्रो और स्माल इंडस्ट्रीज का। नुकसान का आंकड़ा भी साढ़े पांच सौ करोड़ से अधिक जा पहुंचने का अनुमान है।

शून्य करने की भी हो सकती है कोशिश
'शाखाओं से नुकसान का ब्योरा भेजने को कहा गया है। कर्ज को विशेष श्रेणी में रख आवश्यकता के लिहाज से शून्य करने की कवायद भी की जा सकती है। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नुमाइंदों से भी डाटा का भी इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन

अशोक अनेजा, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक

नुकसान का किया जा रहा आंकलन
'नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कर्ज पुनर्गठन की प्रक्रिया के बारे में कुछ किया जा सकता है। कर्ज शाखाओं केमाध्यम से दिया गया है। इसका ब्योरा जुटाने में वक्त लग सकता है।'
विज्ञापन

महावीर रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक आफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें