उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र ने सिर्फ उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए ही संसद के स्थगित सत्र को समाप्त किया। स्थगित सत्र को केवल और केवल किसी गंभीर संकट के समय ही समाप्त किया जाता है।
लगे हाथों, रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी निशाने पर लिया और उन्हें भाजपा का शॉर्प शूटर करार दिया।
बीजापुर स्थित आवास में मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही होंडा सिटी कार में भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने उत्तराखंड का रुख किया था। रावत का इशारा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की ओर था, हालांकि रावत ने उनका नाम नहीं लिया।