हत्या के पहले मासूम के साथ कुकर्म हुआ था।
- फोटो : DEMO Pics
बृहस्पतिवार शाम राजधानी दून के माजरी माफी में मासूम की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम का कत्ल करने के पहले उसके साथ कुकर्म किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिस विवेचना का रुख बदल गया है।
इससे पहले पुलिस ने गला घोंटने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के माजरी माफी में तीन साल के मासूम की हत्या कर दी गई थी। नशे में धुत्त आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बालक के शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही थी कि बालक के साथ कुकर्म भी हुआ है।