फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की ही पिस्टल छीनकर तस्करों ने की उसकी हत्या!

Thu, 07 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, उत्तरकाशी

सार

  • 9 एमएम पिस्टल से की गई सिपाही हत्या।
  • तस्कर सुंदर सिंह और 4-5 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। 
  • बुधवार देर रात वन्य जीव तस्करों से मुठभेड़ में शहीद हुआ सिपाही।
  • पुलिस लाइन में सिपाही अनंत यादव को दी गई अंतिम सलामी।
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी इलाके में वन्य जीव तस्करों से बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में शहीद हुए स्पेशल टास्क फोर्स के सिपाही अनंत यादव की हत्या उसकी ही 9 एमएम पिस्टल से की गई थी। तस्कर सुंदर सिंह ने अपने साथियों की मदद से पिस्टल छीनकर गोली चला दी थी। आरोपी पिस्टल भी लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


एसटीएफ और पुलिस टीमें सौंड, दिखोली और चौंदियाट गांव में फरार तस्करों की तलाश में कांबिग करती रही। उधर पुलिस लाइन में शहीद सिपाही को अंतिम सलामी दी गई। उत्तरकाशी के दिखोली में बुधवार रात वन्य जीवों की खाल बरामद करने के लिए दी गई दबिश के दौरान एटीएफ जवानों की तस्करों से मुठभेड़ हो गई थी। 

उपचार के दौरान सिपाही की अस्पताल में मौत
इस दौरान गोली लगने से सिपाही अनंत यादव घायल हो गया था। उत्तरकाशी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

सिपाही की शहादत से पुलिस विभाग सकते में आ गया। एसटीएफ एसएसपी पी रेणुका देवी, एएसपी मुकेश कुमार कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। 

एसटीएफ टीम के इंचार्ज एसआई नंदकिशोर भट्ट की तहरीर पर सौड़ निवासी सुंदर सिंह बिष्ट एवं अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 302, 392, 34 आईपीसी तथा 3/9/39/44/49बी/51 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


टिहरी के एसपी बरिंदरजीत सिंह तथा एसटीएफ की एसपी पी रेणुका के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की टीमों ने गाजणा क्षेत्र के सौड़, दिखोली और चौंदियाट गांव में दबिश देती रही। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एसटीएफ की निशानदेही पर सुंदर सिंह के घर पुलिस ने दी दबिश

- फोटो : Demo pic
एसटीएफ की निशानदेही पर पुलिस ने सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट के घर पर दबिश दी। पुलिस सुंदर सिंह के बेटे को साथ लाना चाह रही थी, लेकिन ग्रामीणों के नाबालिग को हिरासत में लेने का विरोध करने पर टीम लौट आई।

पुलिस उपाधीक्षक देवी दत्त चौंसाली के मुताबिक वन्य जीव तस्करों की धरपकड़ के लिए देहरादून से आई एसटीएफ की टीम के साथ बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तस्करों की मुठभेड़ हुई। 

खरीददार बनकर गई थी एसटीएफ की टीम
उत्तरकाशी। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ देहरादून की टीम ने वन्य जीव तस्करों को ट्रैप करने की योजना बनाई थी। उन्होंने ग्राहक बनकर सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट से गुलदार की खाल एवं बारहसिंघा के सींग खरीदने का सौदा किया था। 

तस्करी के माल की डिलीवरी के लिए जब एसटीएफ की टीम बुधवार रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर दिखोली बैंड पहुंची, तो वहां तस्करों को इनके पुलिस होने की भनक लग गई। 

इस बीच दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान अनंत यादव की छाती पर गोली लग गई। जब तक एसटीएफ के जवान अपने साथी को संभालते तस्कर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवान ने उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें