डॉक्टर ने महिला मरीज से बनाए अवैध यौन संबंध
- फोटो : डेलीमेल
इंग्लैंड के शीर्ष न्यूरोलॉजिस्ट सिमोन शील्ड्स को महिला मरीज के साथ अवैध यौन संबंध रखने के आरोप में अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे है। 47 वर्षीय सिमोन के महिला मरीज से यौन संबंध रखने के मामला साल 2013 में उजागर हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने किसी कारणवश जब सिमोन के ऑफिशियल ई-मेल अकाउंट को चैक किया तो ये देख दंग रह गया कि सिमोन ने अपनी ही न्यूड सेल्फी का वीडियो एक महिला मरीज को भेजा था।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक सेल्फी में सिमोन बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़ा था और उसी के साथ मैसेज लिखा कि 'क्या महिला मरीज उसके साथ राज गुजारेगी, वो सब संभाल लेगा।'
अस्पताल के ईमेल अकाउंट से भेजी गई न्यूड सेल्फी की खबर से हड़कंप मच गया और सिमोन कानून के शिकंजे में फंस गया। सिमोन की हैसियत टॉप के न्यूरोलॉजिस्ट की है। इसलिए उसके पास मरीजों की लाइन लगी रहती थी। ऐसे में एक महिला का आठ साल तक इलाज करने और फिर यौन संबंध बनाने की बात लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हुई है।
डॉक्टर की करतूत की क्या होगी सजा?
हाईप्रोफाइल मामले पर सबकी नजर
- फोटो : डेलीमेल
हाईप्रोफाइल में मामले में लंदन के ट्रिब्युनल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में जिरह के दौरान पेश की गई दलीलों में कहा गया कि 30 वर्षीय महिला साल 2005 में उसके सिमोन के संपर्क में आई थी। महीला को ज्यादा पसीना आने की शिकायत थी। ऑक्सफोर्ड का पढ़ा-लिखा टॉप का न्यूरोलॉजिस्ट उसका इलाज करने लगा।
महिला हर तीन महीने में उसे दिखाने अस्पताल में आती थी। साल 2013 तक तकरीबन आठ साल तक डॉक्टर उसका इलाज करता रहा। इस दौरान दोनों में ई-मेल के जरिए संवाद होता रहा। लेकिन साल 2013 में दोनों ने मर्यादा ताक पर रखी और डॉक्टर ने महिला के साथ यौनसंबंध बना डाले। दिलचस्प बात ये भी है कि जब ताल्लुकात जिस्मानी हो गए तो डॉक्टर ने महिला से कहा कि अब वो दूसरे डॉक्टर को दिखाए।
सिमोन ने महिला मरीज के साथ यौन संबंध तब बनाए जब वो पहले से ही शादीशुदा है और उसका भरा-पूरा परिवार है। फिलहाल इस हाईप्रोफाइल मामले पर पूरे इंग्लैंड की निगाही टिकी हुई हैं।