फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी ट्राली पलटी, तीन की मौत

Tue, 29 Mar 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी(हरिद्वार)
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मृतकों के घरों पर कोहराम मच गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरिद्वार ‌स्थित पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां से रणसुरा जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से तीन की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायल बारातियों को रुड़की और लक्सर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से पूरे गांव ने मातम पसरा है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस के अनुसार एक्कड़  गांव के जलीश पुत्र इरशाद की बारात गांव रणसुरा जा रही थी। कई बाराती तो अपने वाहनों से निकले। जबकि कई बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले।

परिजन नहीं चाहते किसी तरह की कानूनी कार्रवाई
गांव बोडाहेडी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही कोहराम मच गया। ट्राली के नीचे दब जाने से दुर्घटनास्थल पर ही शमा परवीन (10) पुत्री मुजफ्फर, उमेर (8) पुत्र साजिद और महबूब (24) पुत्र हसरत अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को रुड़की व लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिए रेफर किया गया। 

थानाध्यक्ष पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया शवों को परिजन गांव ले आए थे वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों ने लिखकर दिया है कि वह शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें