फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी संकट के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस को मिली 'मजबूती'

Wed, 06 Apr 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत
विज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी अगले माह की पहली तारीख यानि एक मई को कांग्रेस का हिस्सा बन जाएगी। एक मई को पार्टी का कांग्रेस में विधिवत विलय हो जाएगा। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तीन गोरखाली प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश के कोने-कोने में घूमकर भाजपा की पोल खोलो और पूर्व सीएम हरीश रावत के गोरखाली समाज के महानायक होने के बाबत प्रचार अभियान चलाएगी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन (अप्रा) जेबी कार्की ने कहा कि हरीश रावत ने गोरखाली समाज के लिए बहुत काम किए। 

गोरखाली समाज उन्हें महानायक का दर्जा देता है। दावा किया कि हरीश रावत समाज के कमजोर तबकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत थे। 
विज्ञापन


भाजपा हमेशा से रही गोरखालियों की विरोधी 
गोरखाओं के चौमुखी विकास के लिए उनकी ओर से तमाम योजनाएं बनाई गईं। गोरखा कल्याण परिषद का गठन किया गया। धीरे-धीरे समाज की बेहतरी के लिए काम हो रहे थे। 

लेकिन नौ बागियों और भाजपा ने प्रदेश के हितों, जनता के साथ छल किया है। भाजपा व बागियों को बेनकाब किया जाएगा। भाजपा हमेशा से गोरखालियों की विरोधी रही है। 

इस बात को आम गोरखा तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस को कम से कम 55 सीटें हासिल होंगी। इस मौके पर आरवी तमांग, शुभम कुमार वर्मा, एमएस थापा, किरण थापा, जयदीप थापा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें