फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, फिर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के बागी

Sat, 02 Apr 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बागी‌ विधायक - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस की नींच हिलाने वाले बागी विधायक ‌‌फिर दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद आगे की रणनीति बनाने के‌ लिए बागी विधायक एकजुट होकर दिल्ली आ गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बागियों ने दून स्थित हरक सिंह रावत के आवास पर भोज किया और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हरक सिंह रावत के घर में विजय बहुगुणा, शैलारानी रावत, सुबोध, कुंबर प्रणव चैंपियन, उमेश शर्मा काऊ पहुंचे। जहां आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।

मौके पर बागी विधायकों के समर्थक भी मौजूद रहे। रणनीति पर विचार विमर्श करने के बाद विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलारानी रावत व सुबोध दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग के खिलाफ याचिका पर कांग्रेस को घेरा

मुन्ना सिंह चौहान
हरीश रावत स्टिंग आपरेशन पर चर्चा पर रोक संबंधी कांग्रेस की याचिका पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस अपने हाई कमान के इशारे पर सुनियोजित तरीके से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना चाहती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस का यह कृत्य आपातकाल के दिनों की याद दिलाता है।

चौहान ने बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि स्टिंग के मामले में कांग्रेस नेता के नाम से हाईकोर्ट में याचिका दी गई थी, लेकिन वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ कपिल सिब्बल चहलकदमी करते देखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्टिंग आपरेशन से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डर गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि संविधान विशेषज्ञों का मत है कि दल बदल कानून का प्रयोग तभी हो सकता है जब सदस्य विधानसभा सदन में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें