यदि आपको 15-15 लाख रुपये के चेक चाहिए तो आज कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस एक अप्रैल को प्रदेश भर में मोदी दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत दोपहर 12 बजे के बाद प्रत्येक व्यक्ति को मोदी बैंक के 15-15 लाख रुपये के चेक दिए जाएंगे।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही विदेशों में जमा काले धन को देश में वापस लाने और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होने का आश्वासन दिया था।
इससे लोगों में उनके बैंक एकाउंट में लाखों रुपये जमा होने की आस बंधी थी, लेकिन न काला धन विदेशों से वापस आया न ही लोगों के बैंक एकाउंट में पैसा पहुंचा। कांग्रेस मोदी दिवस मना रही है, ताकि जनता समझ सके कि केंद्र सरकार उन्हें किस तरह से गुमराह कर रही है।