फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहितों ने तय की तारीख, सरकार ने नहीं : सीएम

Tue, 10 Sep 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि केदारनाथ में पूजा कार्यक्रम की समय व तिथि रावल, शंकराचार्य, तीर्थ पुरोहितों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने तय की है। सरकार ने अपनी तरफ से कोई तिथि घोषित नहीं की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि रावल, शंकराचार्य, तीर्थ पुरोहित तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में 11 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई थीं।

पढें, पूजा शुरु हो ना हो...शुरु हुई नेताओं की 'नौटंकी'

राजनीति नहीं होनी चाहिए
इसलिए केदारनाथ पूजा को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वयं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को केदारनाथ पूजा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने असमर्थता व्यक्त की है।
विज्ञापन


पढे, नजदीक आई घड़ी, बुधवार को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, तीर्थ पुरोहित एवं अन्य महानुभाव जो केदारनाथ जाना चाहते हैं उन सभी का स्वागत है और उन्हें मौसम साफ  रहने पर हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ धाम ले जाया जाएगा।

आवागमन नियंत्रित किया गया
सिर्फ लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्रशासन द्वारा आवागमन नियंत्रित किया गया है। आगामी 30 सितम्बर को केदारनाथ पैदल मार्ग एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर केदारनाथ यात्रा प्रारम्भ करने के मामले में निर्णय होगा।
विज्ञापन


पढें, रावल नहीं तो पुजारी ही सही, कपाट तो खुलेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें