फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के छात्रों ने सीखे योगासन

विज्ञापन
चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज में योगाभ्यास कराते एसएसबी के योग प्रशिक्षक अमरेश कुमार। संवाद न्यू? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। योग न केवल थकान दूर करता है, बल्कि इससे मन और मस्तिष्क संतुलित रहने के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। एसएसबी पंचम वाहिनी की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में सोमवार को आयोजित योग शिविर में एसएसबी के योग प्रशिक्षक अमरेश कुमार ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग की बारीकियां बताईं। योग का प्रदर्शन कर इसके फायदे बताए। 21 जून को विश्व योग दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम में जुड़ने की भी छात्र-छात्राओं से अपील की गई।
एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में एसएसबी खेल, योग आदि कार्यक्रम आयोजित करा रहा है। प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंदा ने कहा कि योग और प्राणायाम शरीर को सेहतमंद रखने के साथ ही मानसिक स्फूर्ति भी देता है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इससे जुड़ी भ्रांतियां भी दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अलका, एसएसबी के संजीव कुमार नाथ, बीरबल, लोहार विनायक, रणविजय सिंह, विनोद चंद, अर्ले प्रवीण, बलवंत खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें