पहाड़ में सर्दी में दिल के रोगों के खतरे से बचने के लिए 60 साल से अधिक के लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को ठंड में सैर करने से बचना चाहिए। गरम कपड़े पहने, ठंडी तासीर का खाना न खाएं और भारी काम न करें।
हृदय रोग की चपेट में आ रहे 30 साल के नौजवान भी
सांस फूलने पर तुरंत चिकित्सकीय मार्गदर्शन लें, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब 50 वर्ष से अधिक लोग ही नहीं, 30 साल के नौजवान भी हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि इससे बचने के लिए खानपान में सात्विकता और सैर करने के साथ सकारात्मक नजरिया जरूरी है।