फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू

Sun, 22 Sep 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर सड़क पर आया मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्रि के नजदीक आते ही प्रशासन ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को लोनिवि की टीमें जेसीबी और पोकलेन मशीन से मां पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह आए मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। लोनिवि जेई प्रकाश सिंह ने बताया कि बाटनागाड़ को चैनलाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है जिससे बरसात में मलबा सड़क पर कम आ सके।
तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। बीते दिनों एसडीएम आकाश जोशी ने मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी के साथ धाम क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने नवरात्रि से पहले व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें