फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नौ चिकित्सकों के लिए बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीएचसी लोहाघाट में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से ट्रांजिट हाॅस्टल का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनकर तैयार कर ली गई है। लाखों की लागत से हॉस्टल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

लोहाघाट में चिकित्सकों के रहने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल (पारगमन आवास) का निर्माण कार्य किया जाएगा। लोहाघाट में 275 लाख रुपये से ट्रांजिट हॉस्टल का काम ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा। इसमें नौ चिकित्सक अधिकारियों के रहने के लिए आवासीय भवन बनाया जाएगा। लोहाघाट में कार्यरत चिकित्सकों के रहने के लिए कोई आवासीय सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें किराये पर रहना पड़ता है। ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण के बाद चिकित्सकों को आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य किया जाएगा।
कोट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से 275 लाख से नौ यूनिट का ट्रांजिट हाॅस्टल बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर बन गई है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य होगा। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें