चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ज्योति और विशिष्ट अतिथि नर्सिंग काॅलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्योति ने महिलाओं के अधिकार और उनके कार्यों की जानकारी दी। महिलाएं स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन करें।
शिक्षिका कविता वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं की म्यूजिकल चेयर और स्पून रेस प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में बबीता नेगी प्रथम, रीता रावल द्वितीय, रीता रावत, चंपा रावत तृतीय स्थान पर रहीं। चम्मच रेस में चंपा रावत प्रथम, हीरा बोहरा द्वितीय और रीता रावत तृतीय रहीं। कार्यक्रम प्रधान सुंदर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुआ। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। यहां वरिष्ठ महिला दुर्गा रस्यारा, नवीन रस्यारा,कामनी वर्मा, नरेश जोशी, मुन्नी अधिकारी, प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा, सपना भंडारी आदि रहीं। संवाद