फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट झेल रही महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट में पेयजल किल्लत से जूझ रही महिलाएं चेयरमेन को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल समस्या से जूझ रहीं महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित महिलाओं ने पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को ज्ञापन देकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं का कहना था कि उन्हें सप्ताह में मात्र तीन दिन ही पानी मिल पा रहा है। उसमें से भी उन्हें 100 से 200 लीटर पानी ही मिल पाता है। महिलाओं ने जल संस्थान पर मनमाने ढंग से बिल भेजने का भी आरोप लगाया। कहा कि तीन माह में 3600 से लेकर 4000 रुपये तक पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने जिलाधिकारी और जल संस्थान के ईई को पत्र लिखकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनता को साथ लेकर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां विनीता जोशी, सरिता रावत, बबीता रावत, बसंती देवी, विद्या जोशी, हेमलता मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें